बज्म ए रब्बानी ट्रस्ट के द्वारा सरना टोली में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

बज्मे रब्बानी ट्रस्ट और नगर परिषद गुमला द्वारा संचालित जिज्ञासा सिटी लेबल फेडरेशन ने सोमवार को जिला मुख्यालय सरना टोली आंगनबाड़ी केंद्र वार्ड संख्या 19, 20, 21 में निशुल्क नशा मुक्ति, टीवी, स्वास्थ्य शिविर जांच का आयोजन किया। जिसमें डॉक्टर केस्टो मंगल बोदरा, एमपीडब्लु राजेन्द्र कुमार एएनएम ज्योति किरण, रंजना सिन्हा सदर अस्पताल गुमला से उपस्थित थे। शिविर में कुल 120-124 महिला और पुरुष का जांच किया गया। शिविर इंचार्ज मोहम्मद हसन अली रब्बानी ने बताया कि यह शिविर नगर परिषद क्षेत्र के सभी 22 वार्डों में अलग-अलग तारीख को छह दिनों तक आयोजित की गयी। सीओ नगर परिषद बिमला देवी ने बताया कि बरसात के मौसम को देखते हुए मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में डायबीटीज, ब्लड प्रेशर, बुखार, खासी समेत सभी मरीजों का जांच और दवा निःशुल्क वितरण किया गया। मौके पर लेबल फेडरेशन, सचिव इशरत 3. जहां, बिमला देवी, मंजू पाठक, खुशी जेदिया, ज्योति कुमारी, जोशफीन लकड़ा, बेरोनिका बाड़ा, एलि जावेद तिग्गा और बज्मे रब्बानी ट्रस्ट सेक्रेटरी अमीर रब्बानी, स्टेट सेक्रेटरी शादाब रब्बानी, तहसीन रब्बानी, पप्पू रब्बानी, सफदर हुसैन रब्बानी, आफताब अंजुम समेत कमेटी  कई लोग मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *